NDA की तैयारी में ऐसा मत करो, नहीं तो पक्का फेल हो जाओगे!😧😦
भारत में हर साल लाखों युवा NDA (नेशनल डिफेंस अकादमी) की परीक्षा पास करके भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं। UPSC द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित परीक्षा देश के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक मानी जाती है। NDA में दो चरण होते हैं – लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी के सवाल पूछे जाते हैं, जबकि SSB में आपकी सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शारीरिक फिटनेस की जांच होती है। हर साल करीब 6–7 लाख छात्र NDA के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन चयनित उम्मीदवारों की संख्या मुश्किल से कुछ हजार ही होती है। इसका मुख्य कारण है – तैयारी के दौरान की गई गंभीर गलतियां। बच्चे दिन-रात पढ़ाई करने का दावा तो करते हैं, लेकिन असल में उनकी स्ट्रेटजी गलत होती है। NDA ऐसा एग्जाम है जहां सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि स्मार्ट प्लानिंग, अनुशासन और सही तकनीक की जरूरत होती है। अगर आप भी NDA 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो इन गलतियों को तुरंत सुधार लो, वरना आप भी हर बार की तरह "अगली बार" बोलते रह जाओगे। यह गलतियां बिलकुल नहीं करे 1. सिर्फ किताबें खत्म कर...